हरियाणा पुलिस को बड़ा चकमा: अस्पताल में वॉशरूम जाने के बहाने कस्टडी से फरार हुआ हवालाती, 4 दिन पहले ही हुआ था गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2026 09:06 AM

undertrial escapes from custody on pretext of using hospital washroom

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में एक बड़ा चूक का मामला सामने आया है। यहां पुलिस गार्द की कस्टडी में इलाज

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) सिविल अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में एक बड़ा चूक का मामला सामने आया है। यहां पुलिस गार्द की कस्टडी में इलाज के लिए भर्ती एक शातिर हवालाती पानी पीने और वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। 

वॉशरूम और पानी पीने का बहाना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सतिंदर (उर्फ कांति) को चोरी और स्नैचिंग के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पहले उसने जिला जेल के अंदर कथित तौर पर सुसाइड (आत्महत्या) करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे LNJP अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

शनिवार सुबह करीब 6 बजे वह सुरक्षाकर्मी के साथ वार्ड से वॉशरूम के लिए निकला। वॉशरूम के पास उसने वाटर कूलर से पानी पीने का बहाना बनाया और इसी दौरान मौका पाकर सुरक्षाकर्मी की नजरों से ओझल हो गया।
  
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा अकेले बाहर निकला आरोपी
फुटेज में सामने आया है कि सुरक्षाकर्मी उसे अंदर छोड़कर बाहर इंतजार कर रहा था, जबकि आरोपी चकमा देकर अकेले बाहर आया और अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग के रास्ते से रफूचक्कर हो गया।  जब सुरक्षाकर्मी ने काफी देर तक उसे बाहर नहीं देखा तो वार्ड में जाकर तलाश की, लेकिन आरोपी गायब मिल चुका था।  

अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ हिरासत से भागने का एक और नया मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल, पुलिस की कई विशेष टीमें और सीआईए विंग फरार शातिर अपराधी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!