Edited By Harman, Updated: 05 Sep, 2026 04:00 PM

हरियाणा पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। 5 सितंबर को जारी आदेशानुसार, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया को एसपी करनाल से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी नियुक्त कर दिया गया है। 3 सितंबर को जारी आदेश में करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को जिला पुलिस की कमान से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जिम्मेदारी दी गई थी। अब इसे रद्द कर भोंडसी आईआरबी की कमान सौंप दी गई है। वहीं 24 घंटे में अहम बदलाव किया गया है।
