कैंटीन बनी जंग का अखाड़ा: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में सरेआम चले चाकू, दोस्त को लेने पहुंचे युवक को कर दिया घायल

Edited By Isha, Updated: 03 Sep, 2026 03:50 PM

canteen turns into a battlefield knives were used openly at university

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज (आईआईएचएस) की कैंटीन में युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गई। घटना में फतूपुर गांव निवासी प्रतीक और इस्लाम खान घायल हो गए। प्रतीक

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज (आईआईएचएस) की कैंटीन में युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गई। घटना में फतूपुर गांव निवासी प्रतीक और इस्लाम खान घायल हो गए। प्रतीक को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जबकि इस्लाम खान का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोस्त को लेने आया था प्रतीक
घायल प्रतीक ने बताया कि वह किसी विवाद में शामिल होने के लिए कॉलेज नहीं आया था। उसका दोस्त जतीन अमीन गांव का रहने वाला है और यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीबीए कर रहा है। जतीन उसकी दुकान पर काम करता है। प्रतीक उसे लेने के लिए कॉलेज पहुंचा था।

जब वह कैंटीन के पास पहुंचा तो वहां कुछ युवकों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी दौरान झगड़े में किसी युवक ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से प्रतीक घायल हो गया और उसे तुरंत एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया।

इस्लाम खान भी हुआ घायल
इसी घटना के दौरान इस्लाम खान भी चाकू लगने से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
थर्ड गेट पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस को मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बयान देने के लिए अनफिट बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही कुछ युवकों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही चाकूबाजी की वास्तविक वजह और इसमें शामिल युवकों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!