कुरुक्षेत्र : सुबह 5 बजे घर से सब्जी लेने निकला था युवक, रास्ते में काल ने छीनी सांसे; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Harman, Updated: 31 Oct, 2026 03:53 PM

25 year old man run over by an unidentified vehicle in ladwa kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र लाडवा के हिनौरी रोड पर सब्जी मंडी के सामने शनिवार सुबह सड़क किनारे 25 वर्षीय युवक का शव मिला।

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र लाडवा के हिनौरी रोड पर सब्जी मंडी के सामने शनिवार सुबह सड़क किनारे 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बदरपुर निवासी सोनू उर्फ पंजाबी के रूप में हुई है। वह सुबह करीब 5 बजे घर से सब्जी लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। करीब दो घंटे बाद एक परिचित ने उसका शव सड़क पर पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई इंद्रपाल ने बताया कि सोनू परिवार में सबसे छोटा था और ईंट पाथने का काम करता था। 

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉटर्म के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया। परिजनों के अनुसार, उनका परिवार मूल रूप से पंजाब के पटियाला का रहने वाला है और करीब 15 साल पहले बदरपुर आकर बस गया था। सोनू मेहनत-मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन ने सोनू को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल वाहन और चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!