जन्माष्टमी पर मातम: बच्चों के लिए घेवर लेने निकले शख्स पर गिरी 11KV बिजली की तार, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 08:14 AM

a man was struck by an 11kv electric wire

सोनीपत जिले के गोहाना अंतर्गत गांव कथूरा में जन्माष्टमी का त्योहार उस समय गम में बदल गया, जब एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गांव के मुख्य अड्डे पर अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन

गोहाना(सुनील): सोनीपत जिले के गोहाना अंतर्गत गांव कथूरा में जन्माष्टमी का त्योहार उस समय गम में बदल गया, जब एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गांव के मुख्य अड्डे पर अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तार टूटकर एक व्यक्ति पर गिर गई। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव कथूरा निवासी सतबीर के रूप में हुई है, जो रोहतक पीजीआई  में माली के पद पर कार्यरत थे।

बच्चों के लिए घेवर खरीदते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सतबीर जन्माष्टमी के पर्व पर गांव के अड्डे पर स्थित मिठाई की दुकान पर बच्चों के लिए घेवर खरीदने आए थे। उसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की मेन पावर सप्लाई की तार अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। जब तक कोई कुछ समझ पाता या मदद के लिए आगे बढ़ता, हाई वोल्टेज करंट से सतबीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम, बिजली निगम पर उठे सवाल
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। ग्रामीणों ने जर्जर तारों और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी को लेकर बिजली निगम के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!