कुरुक्षेत्र में शादीशुदा महिला ने BF संग किया सुसाइड, पार्किंग में दोनों ने निगला जहरीला पदार्थ, पहेली सुलझाने में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Sep, 2026 03:58 PM

married woman commits suicide with bf in kurukshetra both of them swallowed poi

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है, यहां युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दोनों पार्किंग में मिलने पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के साथ आई एक युवती ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर दोनों की मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान मिर्जापुर निवासी विरेन (24) के रूप में हुई है। वह कुरुक्षेत्र की एक लेबोरेटरी में काम करता था। बताया जा रहा है कि महिला की शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वह युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहती थी। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ अस्पताल पहुंची युवती के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक युवक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!