Kurukshetra में एनकाउंटर...पुलिस से मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पैर में लगी गोली, आरोपी पर पहले भी हैं मामले दर्ज

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Nov, 2026 01:44 PM

encounter in kurukshetra  criminal shot in the leg during police encounter ac

कुरुक्षेत्र जिले में लाठी धनौरा के पास CIA-2 पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र जिले में लाठी धनौरा के पास CIA-2 पुलिस टीम और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र CIA 2 की गिरफ्त से आरोपी ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद CIA 2 और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान बदमाश अमन के पैर में गोली लगी।

बाद में पुलिस आरोपी को उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस की कार्रवाई में कुल चार आरोपियों को काबू किया गया है। घायल बदमाश की पहचान गांव घिसरपड़ी निवासी अमन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, CIA-2 की टीम की बदमाश अमन के साथ लाठी धनौरा के नजदीक मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से अमन घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए LNJP अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अमन के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा मामले में चार आरोपियों को काबू किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच के बाद मुठभेड़ और आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों से संबंधित अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!