Faridabad में देर रात हंगामा, मृत गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी रोकी... गो रक्षा दल ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 12:35 PM

late night commotion in faridabad pickup truck loaded with dead cattle stopped

फरीदाबाद के सेक्टर-19 स्थित बड़खल रोड पर वीरवार देर रात उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब गो रक्षा दल के सदस्यों ने चार मृत संरक्षित पशुओं को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में मृत गोवंश

फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर-19 स्थित बड़खल रोड पर वीरवार देर रात उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब गो रक्षा दल के सदस्यों ने चार मृत संरक्षित पशुओं को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में मृत गोवंश मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

गो रक्षा दल के सदस्य राम ने आरोप लगाया कि इन संरक्षित मृत पशुओं को एक गोशाला से ले जाया जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि मृत पशुओं के शरीर से चमड़ी निकालकर बेचने का अवैध धंधा किया जा रहा है। इसी आशंका के चलते उन्होंने गाड़ी को रोका और पुलिस को सूचित किया।

दूसरी ओर, पिकअप चालक राजू ने गोरक्षकों के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। चालक का कहना है कि वह पशुओं को बेचने या किसी गलत मकसद से नहीं, बल्कि उनका अंतिम संस्कार करने के लिए दिल्ली के गाजीपुर स्थित पशु श्मशान घाट ले जा रहा था। उसके पास पशुओं को ले जाने से संबंधित दस्तावेज भी मौजूद हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और चालक द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पशुओं को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!