फरीदाबाद में मेडिकल स्टोर में चोरी, ताला तोड़ लाखों रुपये और इंजेक्शन ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Harman, Updated: 11 Sep, 2026 06:26 PM

theft at a medical store in faridabad

बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये और महंगे इंजेक्शन चोरी कर लिए। चोर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और काफी देर तक सामान खंगालते रहे। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपये और महंगे इंजेक्शन चोरी कर लिए। चोर रात के समय दुकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और काफी देर तक सामान खंगालते रहे। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक दुकान के अंदर सामान तलाशता हुआ दिखाई दे रहा है।

सुबह दुकान पहुंचने पर खुला चोरी का राज

वारदात गुप्ता होटल चौक के पास केदारनाथ मंदिर के सामने दिल्ली जूस कार्नर के नजदीक स्थित जन कल्याण औषधि केंद्र में हुई। दुकान संचालक के मुताबिक, चोर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दुकान के बाहर लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला।

नकदी के साथ इंजेक्शन भी ले गए

दुकान संचालक ने पुलिस को बताया कि अगले दिन एक पार्टी को भुगतान किया जाना था। इसके लिए दुकान में करीब चार लाख रुपये रखे हुए थे। चोर नकदी के साथ दुकान में रखे महंगे इंजेक्शन भी अपने साथ ले गए। चोरी का पता चलते ही आदर्श नगर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इन साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुकान में घुसने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है।

दुकानदारों में बढ़ी चिंता

मेडिकल स्टोर में चोरी की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि रात में दुकानें बंद करने से पहले ताले और शटर की अच्छी तरह जांच की जानी चाहिए। साथ ही दुकानों में ज्यादा नकदी छोड़ने से बचना चाहिए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!