चोरी की बड़ी वारदात: डबुआ कॉलोनी के विश्वास कॉन्वेंट स्कूल में घुसे संदिग्ध, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 05:11 PM

major theft incident suspects broke into vishwas convent school in dabua colony

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित डबुआ कॉलोनी के विश्वास कॉन्वेंट स्कूल में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि स्कूल में हुई इस चोरी की पूरी वारदा

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के फरीदाबाद स्थित डबुआ कॉलोनी के विश्वास कॉन्वेंट स्कूल में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि स्कूल में हुई इस चोरी की पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सामने आई फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ के लिए तेजी से जांच कर रही है।

 
कुछ संदिग्ध व्यक्ति शातिर तरीके से विश्वास कॉन्वेंट स्कूल के परिसर में दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कैसे ये संदिग्ध स्कूल के अंदर घूमते हैं और चोरी की इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब स्कूल के अंदर और आसपास के रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों के आने-जाने के रूट और उनकी पहचान पुख्ता की जा सके। फिलहाल पुलिस फुटेज में कैद तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!