हरियाणा-यूपी में चेन स्नेचिंग का आतंक खत्म, 47 मामलों में संलिप्त रोबोट और तरुण गिरफ्तार... बहादुरगढ़ सीआईए-2 की बड़ी कार्रवाई

Edited By Isha, Updated: 14 Sep, 2026 06:57 PM

robot and tarun involved in 47 cases arrested

हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी झज्जर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बहादुरगढ़ सीआईए-2 की टीम ने दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पलवल(दिनेश):  हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपी झज्जर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बहादुरगढ़ सीआईए-2 की टीम ने दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं।

 पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबोट निवासी नजफगढ़,दिल्ली और तरुण निवासी प्रताप नगर,दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों पर लूट और चेन स्नेचिंग सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों पर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 31 अगस्त को बहादुरगढ़ में घर से मंदिर जा रही एक महिला को रास्ते में निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। 

इस मामले की जांच के दौरान सीआईए-2 की टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान हुए खुलासे में सामने आया कि आरोपी रोबोट के खिलाफ लूट और चेन स्नेचिंग समेत 47 आपराधिक मामले दर्ज हैं,जबकि आरोपी तरुण के खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा बेची गई चेन की रसीद भी पुलिस के हाथ लगी है। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पूछताछ और जांच के आधार पर इस मामले में अभी और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!