जमानत पर बाहर आते ही फिर की वारदात: कैथल के 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 5-5 केस हैं दर्ज...अब उगलेगे लूट का राज

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 11:48 AM

3 vicious robbers from kaithal arrested 5 cases each registered against them w

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य एवं ठेकेदार सतपाल सिंह से 2 लाख रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत ने 8 दिन के पुलिस रिमां

कुरुक्षेत्र(कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य एवं ठेकेदार सतपाल सिंह से 2 लाख रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत ने 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपियों से लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ अभी निवासी बलबेड़ा, आशीष उर्फ बिल्ला निवासी बलबेड़ा और अमित उर्फ अंकित निवासी हजवाना, जिला कैथल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर थे।

अभिषेक पर स्नैचिंग-बाइक चोरी के 5 केस
पुलिस के मुताबिक अभिषेक के खिलाफ स्नैचिंग और बाइक चोरी के करीब 5 मामले दर्ज हैं, जबकि आशीष के खिलाफ बाइक चोरी के 3 केस दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी जमानत पर बाहर चल रहे थे। पुलिस अब रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जमानत पर आने के बाद आरोपियों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया।

बाइक से पीछा कर लूटे थे 2 लाख
पुलिस जांच के अनुसार HSGMC के पूर्व सदस्य सतपाल सिंह 1 सितंबर की शाम अपने मिस्त्री को 2 लाख रुपये देने के लिए बाइक पर निकले थे। जब वह गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने मौका मिलते ही सतपाल सिंह से 2 लाख रुपये लूट लिए और उन्हें धक्का देकर बाइक से फरार हो गए। धक्का लगने से सतपाल सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। उन्होंने अपने एक जानकार के साथ आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन तीनों स्योंसर जंगल की तरफ भाग निकले।

बाद में घायल सतपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी शिकायत पर थाना सिटी पिहोवा में केस दर्ज किया गया और जांच CIA-2 को सौंपी गई। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी हरिद्वार भाग गए थे। CIA-2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से धक्का देकर भागा अभिषेक, टांग में लगी गोली
पुलिस के मुताबिक आरोपियों को लेकर टीम वापस लौट रही थी। लाडवा रोड पर कड़ामी गांव के पास अभिषेक ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रुकवाई। दो पुलिसकर्मी उसे बाहर लेकर गए। इसी दौरान अभिषेक ने दोनों पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और भागने लगा।

पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग की। गोली अभिषेक की बाईं टांग में लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर लिया और इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल पहुंचाया।

अब अदालत ने तीनों आरोपियों को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान लूट की रकम, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करने के साथ-साथ आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और जमानत पर बाहर आने के बाद की गई अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!