शातिर चोर; लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटकर हुआ फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Oct, 2026 06:31 PM

a cunning thief robbed an elderly woman on the pretext of giving her a lift the

शाहाबाद क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने एक बाइक सवार युवक द्वारा 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने का मामला

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): शाहाबाद क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने एक बाइक सवार युवक द्वारा 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को बाइक पर बैठाकर खेतों की ओर ले गया और वहां धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

इसके बाद आरोपी उसके कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गया। घटना में महिला के दोनों कान बुरी तरह घायल हो गए। पीड़िता की पहचान कुरुक्षेत्र के चढ़ूनी गांव निवासी नानकी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नानकी देवी अपने बेटे कर्म सिंह के साथ शरीफगढ़ गांव के बस अड्डे के पास दवा लेने के लिए शाहाबाद जाने के लिए खड़ी थीं। दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक उनके पास आया और उन्हें शाहाबाद छोड़ने की बात कही। महिला के बेटे ने उन्हें बाइक पर बैठा दिया, जबकि वह स्वयं बस से आने की बात कहकर वहीं रुक गया।

आरोपी बुजुर्ग महिला को बाइक पर बैठाकर आगे ले गया। रास्ते में वह उसे खरींडवा गांव की तरफ खेतों में ले गया और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला के गिरते ही आरोपी ने उनके कानों से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान महिला बेहोश हो गई और उनके कानों से खून बहने लगा।

होश आने पर घायल महिला सड़क तक पहुंची और लोगों से मदद मांगी। पास की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उन्हें डॉक्टर तक पहुंचाया और उनके दूसरे बेटे को घटना की सूचना दी। उपचार के बाद महिला घर पहुंचीं। बताया गया कि आरोपी ने वारदात के दौरान कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ था। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद बुजुर्ग महिला और उनका परिवार सहमे हुए हैं। थाना शाहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के रास्तों और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि आरोपी का पता लगाकर उसे जल्द काबू किया जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!