चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाया, फिर महिला से उतरवा लीं सोने की बालियां...पिहोवा में फिर सक्रिय 'बंटी-बबली' गैंग

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 08:15 AM

the woman was lured into sweet talk and then her gold earrings were taken off

जिले के पिहोवा में मेन चौक पर 2 युवकों ने महिला को बहला-फुसलाकर उसकी सोने की बालियां उतरवा लीं और फरार हो गए। दोनों युवक पहले महिला के पास पहुंचे और आपस में बात

कुरुक्षेत्र(ऱणदीप): जिले के पिहोवा में मेन चौक पर 2 युवकों ने महिला को बहला-फुसलाकर उसकी सोने की बालियां उतरवा लीं और फरार हो गए। दोनों युवक पहले महिला के पास पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान वे उस महिला के साथ भी बातें बनाने लगे। उन्होंने महिला को भरोसे में ले लिया।

इसके बाद वे उसे चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। वहां युवकों ने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए और बातों में उलझाकर उसकी बालियां उतरवा कर उसे वापस मेन चौक पर भेज दिया। महिला को लगा कि वे थोड़ी देर तक वापस आ जाएंगे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी नहीं आए।

पिहोवा निवासी राजदुलारी ने बताया कि वह मेन चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान 2 युवक उसके पास आए और आपस में बातचीत करने लगे। उनमें से एक युवक ने कहा कि उसके साथ खड़े लड़के के पास किराया देने के पैसे नहीं हैं और उसे अगले गांव तक जाना है। उसने यह भी कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं।

उसे पैसे की गड्डी दिखाकर ले गए साथ

युवक ने उससे कहा कि उसके पास पैसे गड्डी है, लेकिन 5-10 रुपए के लिए गड्डी से पैसे नहीं निकाल रहा। इसलिए वो उसके किराए के पैसे या उसे खुले पैसे देकर उसकी मदद कर दे। वह उनकी बातों में आ गई और मदद करने के लिए तैयार हो गई। उसने किराए के पैसे देने चाहे, तो उसे चौक से आगे लेकर जाने लगे।

दोनों युवक महिला को मेन चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। यहां उन्होंने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए। पैसे देखकर और युवकों की बातों में आकर महिला उन पर भरोसा कर बैठी। इसी दौरान युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर उसकी बालियां उतरवाकर अपने पास रख ली और उसे वापस चौक पर भेज दिया।

चौक पर पहुंचने के बाद नहीं लौटे युवक

महिला उनके कहने पर वापस मेन चौक पर आ गई और दोनों युवकों के लौटने का इंतजार करती रही। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों युवक वापस नहीं आए। तब महिला को अपने साथ ठगी होने का पता चला और वह रोने लगी। महिला को रोता देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!