अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़: इनामी शूटर सत्यम का खौफनाक ऑडियो वायरल, परिजनों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Edited By Isha, Updated: 05 Sep, 2026 09:48 AM

new twist in ankit baliyan murder case

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में 1 लाख रुपए का ईनामी शूटर सत्यम का कथित वीडियो सामने आया है। इसमें वह धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है कि ' आने वाले समय में भाई 2 मर्डर होंगे ठीक है और कोई

करनाल : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में 1 लाख रुपए का ईनामी शूटर सत्यम का कथित वीडियो सामने आया है। इसमें वह धमकी देते हुए सुनाई दे रहा है कि ' आने वाले समय में भाई 2 मर्डर होंगे ठीक है और कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लेना भाई। मारेंगे तो मारेंगे भाई, छोड़ेंगे नहीं।' उक्त वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

अंकित हत्याकांड के 2 शूटरों सुमित (24) और मोहित (22) को यू.पी. पुलिस ने 4 दिन पहले मुठभेड़ में मार गिराया था। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का ईनाम था। वहीं करनाल वासी आरोपी सत्यम और आर्यन मामले में फरार चल रहे हैं। दोनों पर 1-1 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। बता दें कि 26 अगस्त की शाम शामली में जिम से बाहर निकलते समय हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की गई थी। पुलिस छापामारी दौरान बुधवार को इंस्टाग्राम पर 17 सैकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया।

इसमें हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम की फोटो लगी है और वीडियो में उसकी आवाज में ऑडियो चल रहा है जिसमें 2 मर्डर की बात की है। पुलिस अनुसार जांच में इंस्टाग्राम, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सत्यम, आर्यन और गोगी गिरोह के नाम से 20 से अधिक अकाऊंट सामने आए।

इसी मामले में करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस अदालत में अपील करेगी। ए.एस.पी. सुमित के मुताबिक रिमांड दौरान आरोपियों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। वांछित शूटरों की तलाश में पुलिस की टीमें करनाल, पानीपत, सोनीपत और पंजाब में भी एक्टिव हैं। जांच में सामने आया है कि आर्यन का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था जिसे वह रिन्यू कराने का प्रयास कर रहा था। शामली एस.पी. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बालियान परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो बारे जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!