करनाल में मर्डर, बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे व्यक्ति की तेजधार हथियार से की हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Oct, 2026 02:41 PM

हरियाणा में आए दिन किसी न किसी गांव में हत्या कर बदमाश दहशत फैला रहे हैं। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तार करने की-
करनाल : हरियाणा में आए दिन किसी न किसी गांव में हत्या कर बदमाश दहशत फैला रहे हैं। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तार करने की-बात कह देती है। परंतु पुलिस का खौफ किसी को नहीं रहा कानून को हाथ में लेकर बदमाश हत्या कर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही ताजा मामला करनाल के गांव बिरचपुर में सामने आया है जहां पर विनोद नाम के 45 साल के व्यक्ति की हत्या करके बदमाश फरार हो गए हैं।
बताया गया कि विनोद प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और बीती शाम वह ड्यूटी देने के बाद अपने गांव वापस जा रहा था रास्ते में बदमाशों ने उसको रोका और तेजधार हथियार से हत्या करके फरार हो गए।
पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम भेज दिया जहां पर आज पोस्टमार्टम करके शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिवार का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

करनाल में बड़ी वारदात: मंगलौरा के सरपंच से 5 करोड़ की फिरौती, स्वागत गेट पर ताबड़तोड़...

11 साल पहले विदेश गया था इकलौता बेटा, घर में चल रही थी शादी की तैयारी, फोन पर मनहूस खबर मिलते ही...

नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल... करनाल में ACB ने नगर निगम क्लर्क को घूस लेते पकड़ा, जानें पूरा...

IDFC बैंक घोटाले के करनाल से जुड़े तार, घरौंडा अनाज मंडी में CBI टीम की रेड; कई आढ़त फर्में जांच के...

करनाल मंडी में देर रात कृषि मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए जियो...

7 अक्तूबर को हरियाणा में भाजपा का ‘त्रिशक्ति’ अभियान, शाह कुरुक्षेत्र में संभालेंगे कमान, स्मृति...

करनाल में करोड़ों रुपए के गबन का मामला, 160 खाताधारकों से धोखाधाड़ी मामले में 2 पूर्व पदाधिकारियों...

हरियाणा में सनसनीखेज हत्याकांड.... दुकान में बैठे युवक पर दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, ताबड़तोड़...

सपने रह गए अधूरे...अमेरिका में ट्राला पलटने से हरियाणवी युवक की दर्दनाक मौत, परिवार को दे गया गहरे...