11 साल पहले विदेश गया था इकलौता बेटा, घर में चल रही थी शादी की तैयारी, फोन पर मनहूस खबर मिलते ही बिखरा परिवार

Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 10:27 AM

death of an only son from haryana he had gone abroad 11 years ago

हरियाणा के करनाल जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। स्पेन में रोजगार के सिलसिले में रह रहे करनाल के एक युवक की अचानक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उनके साथी

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। स्पेन में रोजगार के सिलसिले में रह रहे करनाल के एक युवक की अचानक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक सीने में तेज दर्द उठने के बाद उनके साथी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों को फोन पर जैसे ही सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि घर में बेटे की जल्द ही शादी करने की तैयारियां चल रही थीं और इसी सिलसिले में बातचीत भी आगे बढ़ रही थी। परिवार वाले उसके जल्द वतन लौटने और धूमधाम से शहनाइयां बजने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बीच इस मनहूस खबर ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

मृतक के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में जर्मनी में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल परिजन और ग्रामीण युवक के शव को भारत लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!