करनाल मंडी में देर रात कृषि मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, धान खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए जियो फेंसिंग पर जोर

Edited By Harman, Updated: 30 Sep, 2026 11:45 AM

agriculture minister conducted a surprise inspection at karnal mandi late last n

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा देर रात करनाल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। आज ही हरियाणा भर की अनाज मंडियो में धान की सरकारी खरीद को शुरू किया गया है।

करनाल : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा देर रात करनाल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। आज ही हरियाणा भर की अनाज मंडियो में धान की सरकारी खरीद को शुरू किया गया है। कृषि मंत्री ने कहा किसानों और आढ़तियों को मंडियो में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो, उसके लिए प्रदेश भर की मंडियो का दौरा किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा किसान इस बार फसल कटाई के बाद पराली मत जलाए। हमारा टारगेट जीरो का रहेगा। पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार ₹1200 प्रति एकड़ दे रही है। 5154 के करीब मशीन सब्सिडी के लिए किसानों को पराली का प्रबंध करने के लिए दी गई है।

 मंडी गेट पर ही कटेगा गेट पास, कृषि मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा प्रदेश भर की मंडियो में धान खरीद के दौरान इसी तरह से दौरे रहेंगे, किसान और आढ़तियों और सेलर मालिको की कोई भी दिक्कत होगी उसे दूर किया जाएगा। पिछले वर्ष करनाल अनाज मंडी में बड़ा धान घोटाला खरीद के दौरान हुआ था ऐसे दोबारा से मत हो, जिस पर कृषि मंत्री ने कहा इस बार हमने गेंहू खरीद के दौरान जियो फेंसिंग मंडियो में कर दी।मंडी के गेट पर ही आकर गेट पास कटेगा तभी उस किसान का पोर्टल खुलेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि गेट पास मंडी में ही कटेगा। घर पर किसी भी किसान का गेट पास नही कटेगा।कृषि मंत्री ने कहा आज ही धान की सरकारी खरीद शुरू हुई है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार का आज ही पत्र हमारे पास आया है और हमने खरीद शुरू कर दी है।

"पराली जलाने का लक्ष्य ‘जीरो’, किसानों को ₹1200 प्रति एकड़ की मदद"

बारिश से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है जिस पर कृषि मंत्री ने कहा बारिश किसी के बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा बारिश का फायदा भी है और नुकसान भी है। जैसे अब बारिश हुई है उसे किसानों के नुकसान है।उन्होंने कहा किसानो की फसल एक दो दिन लेट कटेगी। धान की फसल की कटाई के बाद किसान पराली मत जलाए। जिस पर कृषि मंत्री ने कहा कि। हमारा टारगेट जीरो का रहेगा, पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को सरकार ₹1200 प्रति एकड़ दे रही है। 5154 के करीब मशीन सब्सिडी के लिए किसानों को पराली का प्रबंध करने के लिए दी गई है। किसान कटाई के बाद अवशेषों को अगर खेत में ही मिला देंगे तो उसे उन्हें काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा किस प्रणाली की पेंडिंग करके उसे मिलो के अंदर भेज सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा मंदिरों में किसानों के लिए खाने और पानी सभी चीजों का इंतजाम किया गया है किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आने देंगे आने वाले दिनों में भी इसी तरह प्रदेश भर की मंडियो के दौर जारी रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!