Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 01:29 PM

मुनक रोड स्थित हकीकत नगर के पास खेतों में करीब 30 वर्षीय मंगरू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगरू करनाल की बालाजी कॉलोनी का रहने वाला था और किराए पर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान
करनाल: मुनक रोड स्थित हकीकत नगर के पास खेतों में करीब 30 वर्षीय मंगरू का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगरू करनाल की बालाजी कॉलोनी का रहने वाला था और किराए पर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका से जांच शुरू कर दी है। मौके पर सदर थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। शाम को 200 रुपये लेकर निकला था मंगरू, रातभर तलाशता रहा परिवार परिजनों के मुताबिक मंगरू कल शाम घर से करीब 200 रुपये लेकर निकला था।
बताया गया कि उसे ई-रिक्शा का किराया देना था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर मंगरू को इधर-उधर ढूंढने के बाद सुबह परिवार को उसके शव के खेतों में पड़े होने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मां का आरोप-ई-रिक्शा मालिक किराए को लेकर करता था परेशान
मंगरू की मां शांति ने रोते-बिलखते हुए आरोप लगाया कि ई-रिक्शा का किराया देने को लेकर मालिक पहले भी उसके बेटे को परेशान करता था। उनका कहना है कि कई बार विवाद हुआ और परिवार ने मंगरू से कहा था कि किराए की रकम वे दे देंगे, लेकिन इसके बावजूद उसे कथित तौर पर परेशान किया जाता रहा।
मां ने आरोप लगाया कि इसी विवाद के चलते मंगरू के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया गया। परिवार का सहारा था मंगरू, अभी नहीं हुई थी शादी मृतक की मां के मुताबिक मंगरू परिवार का सहारा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। परिवार में पिता रमेश, भाई और भाभी हैं। मंगरू की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता बोले- रातभर तलाशते रहे, फिर एक फोन ने दी मौत की खबर
मंगरू के पिता रमेश ने बताया कि उनका बेटा शाम को घर से निकला था और इसके बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। परिवार रातभर उसे तलाशता रहा। सुबह एक व्यक्ति के जरिए उन्हें मंगरू की मौत की सूचना मिली। पिता ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि जिस व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी, उसे इतनी जल्दी घटना की जानकारी कैसे मिली। हालांकि, इन दावों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस शुरुआती जांच में हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।