Edited By Harman, Updated: 17 Oct, 2026 05:17 PM

करनाल में बीते दो दिन पहले पुराने बस अड्डे के पीछे लक्ष्य नाम की युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया गया था।
करनाल : करनाल में बीते दो दिन पहले पुराने बस अड्डे के पीछे लक्ष्य नाम की युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया गया था।
घायल युवक को गंभीर हालत में पहले करनाल के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब पुलिस ने मामले में दो आरोपियों पुनीत और गुलराज को गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
करनाल सरकारी अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल कराने लेकर पहुँची सीआईए थ्री के सब इंस्पेक्टर हरदीप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते लक्ष्य नाम के युवक की हत्या को अंजाम दिया गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने कहा लक्ष्य अभी कुछ दिनों पहले दुबई से अपने घर आया हुआ था पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा बस स्टैंड के नजदीक वारदात को अंजाम दिया गया था गाड़ी का पीछा करके वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल आज दोनों आरोपी को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा और आगमी कार्रवाई की जाएगी।