Edited By Harman, Updated: 24 Oct, 2026 01:25 PM

करनाल में युवक की चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। 4-5 अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
करनाल : करनाल में युवक की चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। 4-5 अज्ञात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
करनाल सदर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देर रात हमें सूचना मिली कि उसके बाद मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक अमन जिस व्यक्ति के साथ यहां न्यू बहादुर चंद कॉलोनी में अनूप के घर पर गए थे, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहां पर अमन पर चाकुओं से हमला किया गया था। उन्होंने बताया अमन लाडवा का रहने वाला है जोकि 22 वर्षीय था।
जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक अमन अपने दोस्त रमन के साथ अनूप को मिलने के लिए आया था। इस दौरान रास्ते में घेरकर उस पर हमला किया गया। उन्होंने बताया 4-5 लोगों ने हमला किया है। 5-6 बार चाकुओं से किए गए हैं। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया देर रात की घटना है। हमें देर रात किसी ने जानकारी दी कि आपके बेटे की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया हमें जानकारी नही थी हमारा बेटा करनाल आया हुआ था। रमन नाम के 2युवक के साथ वो यहां आया था।उन्होंने कहा हमारी किसी से कोई रंजिश, लड़ाई झगड़ा नही है। उन्होंने आरोप लगाया रमन हमारे बेटे अमन को करनाल झूठ बोलकर लेकर आया था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया रमन ने ही ये काम कराया है।