Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Oct, 2026 07:09 PM

करनाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां युवक के 20वें जन्मदिन वाले दिन ही उसकी हत्या
करनाल : करनाल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, यहां युवक के 20वें जन्मदिन वाले दिन ही उसकी हत्या कर दी गई। बता दें कि युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था तभी पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष ने चाकू मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर 3-4 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार करनाल के हांसी रोड पर रहने वाला परिवार जो बिहार से आकर यहां पर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार के साथ रह रहा था। सब घर में ठीक चल रहा था। कल घर में क्रिश का जन्मदिन था, वो 20 साल का हो गया था।
क्रिश अपने दोस्तों के साथ शिव कॉलोनी के आस पास जन्मदिन मनाने के लिए गया था। वहां दूसरे पक्ष के साथ उनका कोई झगड़ा हो जाता है। इसी दौरान दूसरा पक्ष वहां चाकू चला देता है और क्रिश को चाकू लगते हैं। क्रिश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान क्रिश अस्पताल में दम तोड़ देता है।
बेटे की मौत के बाद गम में डूबी मां ने रोते बताया कि मैंने अपने बेटे को रात के समय फोन किया था कि बेटे घर पर आ जा, बेटे ने कहा 10 मिनट ने आया उसके बाद उसकी मौत की खबर आई। मृतक की मां ने कहा हम गरीब आदमी है हमें न्याय चाहिए। उन्होंने कहा हम बिहार से कमाने खाने के लिए यहां पर आए थे हमे सिर्फ न्याय चाहिए और कुछ नहीं चाहिए।
पुलिस जांच अधिकारी दीप चंद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्रिश नाम के युवक का जन्मदिन का था। तो पार्टी करने के बाद दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते क्रिश को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। जांच अधिकारी ने कहा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 3-4 युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया जाएगा और जल्द ही आरोपियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)