स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव: हरियाणा में 65% आबादी का बना 'आभा ID', अब निजी अस्पताल भी होंगे कनेक्ट!

Edited By Isha, Updated: 04 Sep, 2026 04:35 PM

65 of haryana population has  aabha id

: हरियाणा में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) डॉ. सुमिता मिश्रा ने गुरुग्राम में आयोजित ए

चंडीगढ़: हरियाणा में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने गुरुग्राम में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को अब निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के सहयोग से और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए अब तक बड़े पैमाने पर काम किया गया है। प्रदेश में 1.92 करोड़ से अधिक 'आभा' पहचान-पत्र बनाए जा चुके हैं, जो राज्य की कुल आबादी का लगभग 65% हिस्सा है।लगभग 98% सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं 'स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री' में पंजीकृत की जा चुकी हैं।90% से अधिक लक्षित सरकारी डॉक्टरों का 'स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री' में पंजीकरण पूरा हो चुका है।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सरकारी क्षेत्र में पंजीकरण का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन अब निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और प्राइवेट डॉक्टरों को इस डिजिटल मिशन से जोड़ना बेहद जरूरी है।इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए अगले दो महीनों में जिला स्तर पर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं को सिस्टम में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही ACS ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भी अपील की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!