पति और 4 बच्चों को छोड़ फरार हुईं दो सहेलियां, पतियों का दावा- आपस में की शादी; ‘माई वाइफ’ और ‘बाबू’ वाली चैट आई सामने

Edited By Isha, Updated: 08 Sep, 2026 01:47 PM

two friends fled leaving their husbands and four children behind

हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बचपन की दो सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवार को छोड़कर चार बच्चों के साथ लापता हो गईं। दोनों के पतियों ने दावा किया

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के पलवल और गुरुग्राम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बचपन की दो सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवार को छोड़कर चार बच्चों के साथ लापता हो गईं। दोनों के पतियों ने दावा किया है कि उनकी पत्नियों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था और अब दोनों ने आपस में शादी कर ली है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है।

पलवल निवासी सन्नी के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2020 में बल्लभगढ़ निवासी मंजू से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 21 अगस्त को मंजू दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई। सन्नी का आरोप है कि घर से करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवर भी गायब मिले।

सन्नी ने जब मंजू की सहेली रीणा के बारे में पता किया तो पता चला कि वह भी अपने पति और बच्चों के घर से गायब है। रीणा की शादी वर्ष 2020 में गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र निवासी वेदपाल से हुई थी। उसके भी दो बच्चे हैं। वेदपाल का आरोप है कि रीणा करीब 5 लाख रुपये के जेवर और कुछ नकदी साथ ले गई।

डेढ़ साल से लगातार हो रही थी बातचीत

सन्नी का दावा है कि मंजू और रीणा बचपन की सहेलियां हैं और दोनों ने 12वीं तक साथ पढ़ाई की है। पिछले करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच फोन पर घंटों बातचीत होती थी। परिवार इसे सामान्य दोस्ती मानता रहा।

दोनों के एक साथ बच्चों समेत घर से चले जाने के बाद जब मोबाइल चैट सामने आई तो पतियों को उनके रिश्ते पर शक हुआ। दावा किया गया है कि चैट में दोनों एक-दूसरे को ‘माई वाइफ’, ‘माई लव’ और ‘बाबू’ जैसे शब्दों से संबोधित करती थीं।

एक चैट में मंजू ने रीणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्यार भरी बातें लिखी थीं। इसी तरह की बातचीत को आधार बनाकर पति दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का दावा कर रहे हैं।

बच्चों की वापसी चाहते हैं पति

दोनों पतियों का कहना है कि उन्हें अपनी पत्नियों के साथ रहने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चिंता चार बच्चों की सुरक्षा को लेकर है। वे चाहते हैं कि महिलाएं जहां भी हों, बच्चे सुरक्षित उनके पास वापस आएं।

पुलिस कर रही तलाश

पलवल की भवनकुंड चौकी पुलिस ने सन्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिलाओं और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र की पुलिस ने भी वेदपाल की शिकायत पर महिला के लापता होने का मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं और चारों बच्चों की तलाश कर रही है। दोनों के मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वे कहां गई थीं, बच्चों की स्थिति क्या है और क्या दोनों महिलाओं ने वास्तव में आपस में शादी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!