थाने में खड़े ट्रक से STF ने कैसे ढूंढ निकाली 88 लाख रुपए की अफीम? STF करनाल का बड़ा एक्शन, 22 किलो नशा जब्त

Edited By Isha, Updated: 02 Sep, 2026 09:46 AM

22 036 kg of opium recovered from a truck parked at the police station

एस.टी. एस.टी.एफ. यूनिट करनाल की टीम ने एन.डी.पी.एस. मामले में सदर थाना पिहोवा में खड़े एक ट्रक की तलाशी लेकर उसमें छिपाकर रखी 22 किलो 36 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 88 लाख रुपए बताई गई है।

पिहोवा: एस.टी. एस.टी.एफ. यूनिट करनाल की टीम ने एन.डी.पी.एस. मामले में सदर थाना पिहोवा में खड़े एक ट्रक की तलाशी लेकर उसमें छिपाकर रखी 22 किलो 36 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 88 लाख रुपए बताई गई है।

इस मामले में पुलिस ने पहले ही एक व्यक्ति को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ था। अब मामले में दूसरे आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ हरिन्दी निवासी तरनतारन (पंजाब) को भी ट्रक सहित काबू किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर 8 सितम्बर तक रिमांड पर लिया है। केस इंचार्ज पी. एस.आई. अंकित अनुसार गत 1 जुलाई को एस.टी.एफ. ने एक ट्रक सवार व्यक्ति को 20 किलो 455 ग्राम अफीम सहित काबू किया था। पूछताछ में पता चला कि उक्त ट्रक चालक का साथी हरविंद्र सिंह भी नशे की इस खेप से जुड़ा हुआ है।

गत दिवस एस.टी.एफ. को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने हरविंद्र सिंह को ट्रक सहित काबू कर लिया व ट्रक सदर थाना पिहोवा में खड़ा करवा दिया। रिमांड दौरान आरोपी ने बताया कि जो ट्रक थाने में खड़ा है उसके कैबिन में भारी मात्रा में अफीम छिपाकर रखी है। ट्रक की तलाशी दौरान कैबिन में इंजन के हुड के ऊपर बने रैंक में 23 पॉलिथीन पैकेटों में छिपाकर रखी अफीम बरामद हुई जिनका वजन 22.036 किलो है। इसके अलावा 2 पॉलिथीन भी बरामद हुए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!