भिवानी के सरकारी स्कूल में बच्चों ने जड़ा ताला, 2 घंटे में पहुँचे JE और ठेकेदार... जानें क्या था पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2026 12:22 PM

children locked a government school in bhiwani

जिले के गांव सांगा के राजकीय विद्यालय में पिछले 3 सालों से लंबित पड़ी साइंस लैब के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों ने सी.जे.पी. की अगुवाई में स्कूल गेट पर धरना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों

भिवानी: जिले के गांव सांगा के राजकीय विद्यालय में पिछले 3 सालों से लंबित पड़ी साइंस लैब के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को विद्यार्थियों ने सी.जे.पी. की अगुवाई में स्कूल गेट पर धरना शुरू कर दिया।

विद्यार्थियों के इस आंदोलन का असर यह रहा कि धरना शुरू होने के महज 2 घंटे के भीतर जे.ई. और ठेकेदार मौके पर पहुंचे, निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और लैब का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवा दिया। प्रशासन और निर्माण एजैंसी की ओर से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि अगले अढ़ाई महीने के भीतर साइंस लैब का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।

सी.जे.पी. के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपनी बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं के लिए भी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस पूरे मामले को करीब एक सप्ताह पहले किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता लोकेश भिवानी ने प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने गांव सांगा पहुंचकर अधर में पड़े साइंस लैब के निर्माण को लेकर प्रशासन को जल्द कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!