रोहतक में पति की हैवानियत... शादी के 2 माह बाद गर्भवती पत्नी का किया मर्डर, वारदात को अंजाम दे हुआ फरार

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2026 09:39 AM

in rohtak the husband murdered his pregnant wife after 2 months of marriage

रोहतक से दिल दहलाने वाले खौफनाक हत्याकांड की खबर सामने आई है। 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2 महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

रोहतक : रोहतक से दिल दहलाने वाले खौफनाक हत्याकांड की खबर सामने आई है। 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2 महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधी महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका करीब 5 माह की गर्भवती थी। आरोप है कि उसके पति अनीश ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान महिला की सौतेली बेटी भी मौके पर मौजूद थी। घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

परिजनों के मुताबिक, मृतका और अनीश करीब 6 साल से साथ रह रहे थे। इसके बाद करीब 2 महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी। मृतका के भाई अजीत ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देते समय गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

सिटी थाने के जांच अधिकारी ए. एस. आई. संजीत ने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जो शिकायत दी जाएगी उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!