विवाद में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, ठेकेदार समेत दो के खिलाफ केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Oct, 2026 08:12 PM

contractor and another beat a labour to death after minor dispute in gurgaon

काम को लेकर हुए विवाद के बाद एक मजदूर की पाइप व हॉकी से पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप ठेकेदार व एक मिस्त्री पर लगाया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): काम को लेकर हुए विवाद के बाद एक मजदूर की पाइप व हॉकी से पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप ठेकेदार व एक मिस्त्री पर लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर भारतीय न्याय सहिता की धारा 103(1), 3(5) के तहत बादशाहपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के भागलपुर निवासी अभिनव कुमार ने बताया कि वह गुड़गांव के बादशाहपुर एरिया में क्लासिक सिविल इंजीनियर कंपनी में मजदूरी करते हैं। उनका भाई श्रीकेश कुमार भी उनके साथ के साथ इसी कंपनी में मजदूरी करता था। 4 अक्टूबर को यहां ठेकेदार जितेंद्र व मिस्त्री संदीप का कंपनी के सामान को लेकर उनसे व श्रीकेश के साथ झगड़ा हो गया था। उस वक्त तो मामला शांत हो गया, लेकिन कंपनी में काम खत्म करने के बाद जब वह अपनी झुग्गी में लौटे तो ठेकेदार जितेंद्र व मिस्त्री संदीप भी उनकी झुग्गी पर आ गए और उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके भाई श्रीकेश पर लोहे के पाइप और हॉकी से हमला कर दिया जिसमें उसके सिर पर चोट मारी गई। घटना में श्रीकेश तुरंत ही बेहोश होकर गिर गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

घटना के दौरान मौके पर एकत्र भीड़ ने उनके भाई को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान 6  अक्टूबर को श्रीकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!