USA से डिपोर्ट होकर भारत आया 2013 से फरार हरनेक सिंह, CBI ने पंचकूला कोर्ट में किया पेश; इमिग्रेशन अधिकारी बनकर की थी ठगी

Edited By Harman, Updated: 10 Sep, 2026 06:14 PM

harnek singh fugitive since 2013 has returned to india after being deported usa

पंचकूला में वर्ष 2013 से जांच और मुकदमे की कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपी हरनेक सिंह को CBI ने USA से डिपोर्ट कर भारत लाने के बाद पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया।

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में वर्ष 2013 से जांच और मुकदमे की कार्रवाई से फरार चल रहे आरोपी हरनेक सिंह को CBI ने USA से डिपोर्ट कर भारत लाने के बाद पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया। 

CBI की दिल्ली टीम आरोपी को लेकर पंचकूला पहुंची और उसे विशेष CBI अदालत में अनिल कुमार यादव की अदालत के समक्ष पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान CBI की ओर से आरोपी की हिरासत/रिमांड की मांग किए जाने की संभावना थी, लेकिन अदालत ने आरोपी हरनेक सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 23 सितंबर 2026 को होगी। हरनेक सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस और लुक-आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था। USA से डिपोर्ट किए जाने के बाद वह 9 सितंबर 2026 को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली पहुंचा था, जहां CBI अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह मामला वर्ष 2016 में CBI द्वारा दर्ज किया गया था। मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी तथा Information Technology Act के तहत अपराधों के आरोप हैं। जांच में सामने आया था कि कथित ठगों ने खुद को सिंगापुर के इमिग्रेशन अधिकारियों के रूप में पेश कर भारतीय नागरिकों के साथ spoofed calls के जरिए धोखाधड़ी की। आरोप है कि इस धोखाधड़ी से हासिल रकम हरनेक सिंह के मनी-ट्रांसफर आउटलेट के माध्यम से प्राप्त की गई थी। अब आरोपी के भारत वापस आने और कोर्ट में पेशी के बाद मामले की जांच में आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। 23 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!