आखिरकार 2 साल का इंतजार खत्म; पंचकूला में 79 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Sep, 2026 06:12 PM

the two year wait is finally over 79 teachers in panchkula will receive the sta

हरियाणा में करीब दो साल से लंबित राज्य शिक्षक पुरस्कारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार को पंचकूला में

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा में करीब दो साल से लंबित राज्य शिक्षक पुरस्कारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। शनिवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित कुल 79 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 39 शिक्षक शामिल हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष चयनित शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगे। चयनित शिक्षकों में 20 महिला शिक्षक भी शामिल हैं। वर्ष 2024 के लिए 11 और वर्ष 2025 के लिए नौ महिला शिक्षकों का चयन किया गया है।

उत्कृष्ट योगदान के लिए चयन
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी चयनित शिक्षकों को बधाई दी।

दो साल से लंबित थे पुरस्कार
राज्य शिक्षक पुरस्कारों की प्रक्रिया वर्ष 2024 से लंबित थी। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण पुरस्कार प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसके बाद वर्ष 2025 में भी पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो सकी। ऐसे में लगातार दो वर्षों के पुरस्कार लंबित हो गए थे। अब सरकार ने दोनों वर्षों के पुरस्कार एक साथ प्रदान करने का निर्णय लिया है।

नकद पुरस्कार के साथ मिलेगा अतिरिक्त लाभ
राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत प्रत्येक सम्मानित शिक्षक को एक लाख रुपये नकद, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र और शाल प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पुरस्कार विजेताओं को महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!