हरियाणा में GST अधिकारी और CA घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने 3 लाख घूस लेते रंगे हाथ दबोचा; जानें पूरा मामला

Edited By Harman, Updated: 10 Sep, 2026 05:47 PM

gst officer and ca arrested for taking a bribe in haryana

हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां जीएसटी ईटीओ और सीए को रंगे हाथ तीन लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

जींद : हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां जीएसटी ईटीओ और सीए को रंगे हाथ तीन लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

पकड़े गए जीएसटी ईटीओ  दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा है। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी से जुड़े मामले को निपटाने के एवज में 5 लाख रुपये रिश्वत की डिमांड की गई थी। डील हुई थी कि 3 लाख रुपये पहले दिए जाएंगे, जबकि शेष 2 लाख रुपये की राशि बाद में देनी थी।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने नियमानुसार ट्रैप कारर्वाई की। कारर्वाई के दौरान तीन लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!