करनाल में दर्दनाक हादसा: नहर में डूबे बेटे को बचाने कूदे पिता, तेज बहाव में दोनों बहे... SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2026 02:20 PM

tragic accident in karnal father jumped to save son drowning in canal

हरियाणा के करनाल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हाबड़ी ब्रांच स्थित बस्तली नहर में पैर फिसलने से डूबे बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हाबड़ी ब्रांच स्थित बस्तली नहर में पैर फिसलने से डूबे बेटे को बचाने के लिए पिता ने भी छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों पिता-पुत्र समा गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक, निसिंग क्षेत्र के गांव बीर बड़ालवा निवासी सतनाम और उसका बेटा मानुष खेत में फसल पर स्प्रे करने के लिए गए थे। खेत के पास ट्यूबवेल न होने के कारण मानुष पानी भरने के लिए पास ही बह रही बस्तली नहर के पास गया। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।  बे

मानुष को नहर में डूबता देख वहां मौजूद उसके साथी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। कुछ ही दूरी पर मौजूद मानुष के पिता सतनाम को जब इस बात का पता चला, तो वह तुरंत भागे हुए आए। बेटे की जान बचाने के लिए उन्होंने बिना एक पल गंवाए नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि सतनाम को तैरना भी नहीं आता था, जिसके चलते तेज बहाव में दोनों पिता-पुत्र गहरे पानी में लापता हो गए।  

SDRF और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीमें नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद से ग्रामीण और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मात्र एक साल पहले ही मानुष की शादी हुई थी, जिसकी वजह से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!