Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2026 02:36 PM

डबवाली के चौटाला चौकी से एक बड़ी खबर सामने आई है। नशे के दो आरोपियों को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ने के मामले में एसपी जसलीन कौर ने हेड कांस्टेबल प्रदीप को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक जांच
सिरसा: डबवाली के चौटाला चौकी से एक बड़ी खबर सामने आई है। नशे के दो आरोपियों को कथित तौर पर पैसे लेकर छोड़ने के मामले में एसपी जसलीन कौर ने हेड कांस्टेबल प्रदीप को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक जांच में संलिप्तता सामने आने के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों ने अभय चौटाला से की थी शिकायत
बताया जा रहा है कि चौटाला गांव में खुलेआम बिक रहे नशे और इसमें पुलिस की कथित मिलीभगत से परेशान होकर ग्रामीणों ने इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला से शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अभय चौटाला ने सीधे पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर से फोन पर बातचीत की थी और जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग उठाई थी।
एक सप्ताह की दी थी चेतावनी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अभय चौटाला ने चेतावनी दी थी कि अगर एक हफ्ते के भीतर इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पुलिस कार्यालय का घेराव किया जाएगा। राजनीतिक दबाव और ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद हरकत में आई पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।