6 साल में तीसरी वारदात:  फिरनी पर मिला बुजुर्ग का शव,  सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका...

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 07:41 PM

elderly man s body found on the village periphery road

झज्जर जिले के गांव दूबल्धन में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव की फिरनी पर बुजुर्ग तकदीर उर्फ लीलू का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेरी थाना पुलिस

झज्जर ( दिनेश मेहरा ):  झज्जर जिले के गांव दूबल्धन में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव की फिरनी पर बुजुर्ग तकदीर उर्फ लीलू का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं,जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

जानकारी के अनुसार,शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने तकदीर को फिरनी पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शव के पास मृतक की साइकिल भी पड़ी मिली। परिजनों के अनुसार तकदीर गुरुवार शाम साइकिल लेकर घर से निकला था,लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। मृतक के भाई नरेश ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक शराब का ठेका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी ठेके के पास दो लोगों की हत्या हो चुकी है।

 उन्होंने फिरनी से शराब का ठेका हटाने की मांग रखी। ग्रामीणों की मांग की जानकारी मिलने पर बेरी एसडीएम रेणुका नांदल और एसीपी हितेश मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन ग्रामीण ठेका हटाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर ठेका बंद करवाया गया। ठेका बंद होने के बाद ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए। 

पुलिस ने शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया,जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। छह साल में तीसरी घटना का दावा दूबल्धन पाना बिध्याण के सरपंच जगपाल ने कहा कि पिछले छह वर्षों में शराब ठेके के पास इस तरह की यह तीसरी घटना है। उनके अनुसार इससे पहले भी ठेके के पास दो लोगों की हत्या हो चुकी है। उन्होंने बताया कि दूबलधन पाना किरमाण और बिध्याण की पंचायतों की ओर से ठेका हटवाने का प्रयास किया गया था,लेकिन ठेका चलता रहा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई नरेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। दूबल्धन में फिरनी पर शराब ठेके के पास बुजुर्ग का शव मिला था। सिर पर चोट के निशान हैं। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!