रोहतक STF की बड़ी कामयाबी...भाऊ गिरोह के 4 बदमाश 3 पिस्तौलों और 21 कारतूसों के साथ पकड़े, बड़ी वारदात पर फेरा पानी

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Sep, 2026 01:33 PM

rohtak stf achieves major success  4 members of bhau gang arrested with 3 pist

हरियाणा में STF रोहतक की टीम ने आसौदा क्षेत्र में के.एम.पी. अंडरपास के पास 4 युवकों को

बहादुरगढ़ : हरियाणा में STF रोहतक की टीम ने आसौदा क्षेत्र में के.एम.पी. अंडरपास के पास 4 युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 3 पिस्तौलें, मैगजीन और 21 कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अनुसार चारों युवक गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह से जुड़े नसीब उर्फ डाकू के संपर्क में थे और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। नसीब के वर्तमान में विदेश में होने की बात पुलिस शिकायत में कही गई है। एस.टी.एफ. रोहतक में सहायक उप-निरीक्षक संजय की शिकायत पर थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कन्हैया, अर्जुन निवासी आसौदा, जतिन निवासी सुल्तानपुर निवासी साना दलमसौदा से खेड़ी की ओर जा रहे थे। के. एम.पी. अंडरपास के पास संदिग्ध युवकों को देखकर पुलिस टीम ने वाहन रुकवाया और चारों को पकड़ लिया। तलाशी दौरान अर्जुन से 1 पिस्तौल और मैगजीन में 5 कारतूस, कन्हैया से 1 मैगजीन और 6 कारतूस, सौम्य से 1 पिस्तौल और मैगजीन में 5 कारतूस, जतिन से 1 मैगजीन और 5 कारतूस बरामद हुए।

पुलिस अनुसार विदेश में बैठा नसीब उर्फ डाकू कुलासिया गिरोह के नाम पर हत्या और फिरौती जैसी वारदातों को अंजाम दिलवा रहा है। हथियार भी गिरोह के लिए किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाए गए थे।

थाना आसौदा के एसएचओ जयभगवान ने प्रकरण की पुष्टि करते हुए बताया कि एसटीएफ रोहतक के अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!