बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, नहर में डूबे 3 युवक; एक का शव बरामद, पुलिस-NDRF ने संभाला मोर्चा

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Sep, 2026 08:37 PM

three youths drowned in a canal during ganesh immersion in bahadurgarh one body

हरियाणा के बहादुरगढ़ में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया


बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : हरियाणा के बहादुरगढ़ में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। य़हां रोहद गांव के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में गणेश विसर्जन के दौरान 3 युवक नहर में डूब गए। 

मिली जानकारी के अनुसार पहले मूर्ति विसर्जन के लिए नहर में उतरा 24 वर्षीय अजय डूबने लगा तो अजय को बचाने के लिए शिवकांत और नीतेश भी नहर में कूदे। इस दौरान तीनों युवक नहर में डूब गए। अजय का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया, जबकि बाकी दोनों की तलाश जारी है।

बता दें कि तीनों युवक रोहद स्थित टेक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही थाना आसौदा प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे की सूचना एनडीआरएफ टीम को दी गई है। वहीं आसपास के लोग भी तलाश में जुटे हैं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!