Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2026 11:25 AM

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दिलबाग (62) निवासी किलोई की सोमवार रात गांव में बने कुआं में गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दिलबाग खाना खाने के बाद घूमने घर से बाहर निकले थे। ग्रामीणों ने कुआं में उतरकर शव को बाहर निकाला।
रोहतक: पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दिलबाग (62) निवासी किलोई की सोमवार रात गांव में बने कुआं में गिरकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दिलबाग खाना खाने के बाद घूमने घर से बाहर निकले थे। ग्रामीणों ने कुआं में उतरकर शव को बाहर निकाला।
मृतक के परिजनों ने बताया कि दिलबाग आर्मी में सर्विस करते थे। आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनाती मिल गई। 2020 में वह सेवानिवृत्त हो गए, तब से वह घर पर रहते थे। आखिरी तैनाती उनकी गुरुग्राम में थी व वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे।
दिलबाग पर बेटा राहुल और बेटी मीनाक्षी है। मीनाक्षी की शादी हो चुकी है, बेटा एमएससी कर रहा है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दिलबाग की कुआं में गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुआं गांव के अंदर बना है। इससे पहले ग्रामीण पानी भरते थे, जलस्तर नीचे जाने से पानी आना बंद हो गया। उसे मिट्टी डालकर बंद करना शुरू कर दिया था। इस कुआं की गहराई करीब 10 से 11 फीट थी। शव निकालने के लिए 3 ग्रामीण कुआं में उतरे थे व पुलिस के पहुंचने से पहले शव को बाहर निकाल लिया गया।