निर्माणाधीन इमारत से गिरे दो मजदूरों की मौत, गुस्साए मजदूरों ने ERV तोड़ी, हवलदार को पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Sep, 2026 12:14 PM

labor fallen from 19th floor of under construction building in gurgaon

सेक्टर-112 की निर्माणाधीन साइट पर दो मजदूर उंचाई से गिर गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल पहुंची तो मजदूरों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-112 की निर्माणाधीन साइट पर दो मजदूर उंचाई से गिर गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल पहुंची तो मजदूरों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मजदूरों ने कंस्ट्रक्शन साइट के ठेकेदार सद्दाम को न केवल दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बल्कि पुलिस की ईआरवी का शीशा भी तोड़ दिया। मजदूरों को समझाने पहुंचे हेड कांस्टेबल विनोद से भी हाथापाई करने लगे। सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना प्रभारी सहित भारी पुलिसबल को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने गुस्साए मजदूरों को शांत कराया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-112 में M3M की स्मार्ट वर्ल्ड गुड़गांव सोसाइटी का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूर उंचाई पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दो मजदूरों का बैलेंस बिगड़ गया और वह जमीन पर आ गिरे। मजदूरों की मानें तो दोनों 19वीं मंजिल पर कार्य कर रहे थे। दोपहर 12 बजे दोनों अचानक नीचे आ गिरे। आवाज सुनकर आसपास मौजूद मजदूर मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। इस पर मजदूरों ने घायल को गांव चौमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

 

PunjabKesari

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार निवासी  25 वर्षीय  दिलखुश के रूप में हुई। वहीं, घायल की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 22 वर्षीय वासु के रूप में हुई है। मजदूरों का आरोप है कि कंस्ट्रक्शन साइट का ठेकेदार सद्दाम मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराता है। उसकी लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है। वहीं, मामले में ठेकेदार की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने से खफा हुए मजदूरों ने ठेकेदार सद्दाम पर ही हमला कर दिया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी मौके पर पहुंची। गुस्साए मजदूरों ने ईआरवी पर भी हमला कर दिया और ईआरवी का शीशा तोड़ दिया। वहीं, बीच बचाव में आए हेड कांस्टेबल विनोद पर भी मजदूरों ने हमला कर दिया। हालांकि सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पा लिया। वहीं, गुस्साए मजदूरों को शांत कराया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मोहम्मद सद्दाम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!