अनियंत्रित होकर गिरी रैपिडो बाइक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही कारपेंटर ने तोड़ा दम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Sep, 2026 08:37 PM

carpenter dead in road accident after fall down from rapido bike

सेक्टर-56 क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 44 वर्षीय कार पेंटर शान मोहम्मद की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 44 वर्षीय कार पेंटर शान मोहम्मद की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रगडग़ंज गांव निवासी शान मोहम्मद वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-51 में परिवार के साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, शान मोहम्मद मंगलवार दोपहर सेक्टर-56 से सेक्टर-51 जाने के लिए रैपिडो बाइक पर सवार हुए थे। रास्ते में सेक्टर-56 के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में शान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शान मोहम्मद को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई शुरु कर दी। 

 

प्रारंभिक जांच में हादसा बाइक गिरने से होना सामने आया है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!