प्रिंस हत्याकांड- कोर्ट में पहुंचकर टेलीकॉम कंपनी ने कॉल डिटेल की सत्यापित

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Sep, 2026 09:02 PM

telecom compnay officials statement recorded by court in prince murder case

प्रिंस हत्याकांड मामले में सोमवार को गुरुग्राम की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायलय में सुनवाई हुई। कोर्ट में सीबीआई के द्वारा तीन लोगों की कॉल डिटेल और ग्राहक समझौता फ़ॉर्म की मामले में जांच करते हुए जानकारी मांगी गई थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रिंस हत्याकांड मामले में सोमवार को गुरुग्राम की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायलय में सुनवाई हुई। कोर्ट में सीबीआई के द्वारा तीन लोगों की कॉल डिटेल और ग्राहक समझौता फ़ॉर्म की मामले में जांच करते हुए जानकारी मांगी गई थी। सुनवाई के दौरान जीओ कंपनी के कर्मचारी कोर्ट में सुनवाई पर पहुंचा। उसके द्वारा दी गई जानकारी को कोर्ट में सत्यापित किया गया। वहीं अभियोजन पक्ष की तरफ से क्राॅस भी हुआ। जबकि सुनवाई के लिए सोमवार को बुलाए गए दो गवाही देने के लिए लोग नहीं पहुंचे।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 


इस मामले में अभी तक 24 लोगों की गवाही हो चुकी है। 25 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। प्रिंस के पिता ने बताया कि सीबीआई के द्वारा इस मामले की सुनवाई के लिए ट्रांसफर याचिका सीबीआई कोर्ट पंचकूला में लगाई हुई है। इस याचिका पर 18 सितंबर को सुनवाई होनी है। सीबीआई कोर्ट में मामले का ट्रायल चलाने के लिए याचिका लगाई हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!