नूंह में दो मासूमों के साथ कुएं में कूदी मां, बेटा और बेटी ने तोड़ा दम; महिला अस्पताल में भर्ती

Edited By Harman, Updated: 07 Sep, 2026 09:00 AM

mother takes drastic step with two young children in nuh

नूंह ज़िले के नगीना कस्बे में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। दोनों बच्चों की मौत हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नूंह : नूंह ज़िले के नगीना कस्बे में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। दोनों बच्चों की मौत हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उलेटा गांव की रहने वाली 27 साल की समरीन की शादी करीब पांच साल पहले नगीना के रहने वाले आशिक से हुई थी। रविवार सुबह समरीन अपने दो बच्चों, अजलान (ढाई साल) और समायरा (4 साल) को लेकर घर से निकली। वह पास के ही एक कुएं में कूद गई, जो करीब 15 फीट गहरा था। जब परिवार को इस बात का पता चला, तो उन्होंने तीनों को बाहर निकाला। तब तक अजलान और समायरा की मौत हो चुकी थी। परिवार महिला को मंडीखेड़ा के सिविल अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज जारी है।

नगीना पुलिस स्टेशन के SHO अजयवीर भडाना ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की असली वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा। वहीं इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।  बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!