सत्या निकेतन बिल्डिंग गिरने का मामला- मालिक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस पहुंची गुड़गांव

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Sep, 2026 02:34 PM

delhi police raid on house of building owner in gurgaon

दिल्ली के सत्या निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब गुड़गांव में डेरा डाल लिया है। बिल्डिंग के मालिक हरीराम बंसल गुड़गांव के सेक्टर-23 के मकान नंबर 471 एफ में रहते हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली के सत्या निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब गुड़गांव में डेरा डाल लिया है। बिल्डिंग के मालिक हरीराम बंसल गुड़गांव के सेक्टर-23 के मकान नंबर 471 एफ में रहते हैं। कल घटना के बाद से वह अपने परिवार सहित दुकान व घर बंद करके यहां से फरार हैं। वहीं, दिल्ली में दर्ज हुए मामले में आरोपी हरीराम की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम गुड़गांव में डेरा डाले हुए है। लगातार घर के आसपास चक्कर लगाने के साथ ही सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी आसपास घूम रहे हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

वहीं, हरीराम की दुकान भी कल से ही बंद है। दुकान पर पिछले करीब 10 साल से पेंट का सामान लेने आ रहे ठेकेदार विनोद ने बताया कि हरीराम बंसल की दुकान पर जब वह सुबह गए तो दुकान बंद थी। ऐसे में वह घर गए तो वहां भी कोई नहीं था। ऐसे में जब उन्हें दिल्ली की घटना के बारे में पता लगा तो वह दंग रह गए। उन्होंने बताया कि हरीराम स्वभाव के बेहद ही अच्छे थे। दुकान पर हरीराम के अलावा उनके पिता भी बैठते थे। वहीं, पड़ोसियों ने भी बताया कि हरीराम बेहद ही सामाजिक व्यक्ति हैं। गुड़गांव में उनके कई और भी मकान हैं, लेकिन उनके दिल्ली की इस बिल्डिंग की जानकारी उन्हें थी, लेकिन इस तरह से हादसा हो जाएगा इसके बारे में किसी को भी नहीं पता था। 

 

PunjabKesari

 

आपको बता दें कि सत्या निकेतन में हुई घटना में पांच छात्रों की जान जाना बताया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य छात्र व लोग भी इसमें घायल हैं। वहीं, कल दोपहर को बिल्डिंग गिरने के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में दबे लोगों को अस्पताल भी पहुंचाया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें गुड़गांव निवासी हरीराम बंसल को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस गुड़गांव में डेरा डाले बैठी है। वहीं, इसके लिए गुड़गांव पुलिस का भी सहारा लिया जा रहा है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!