रोडरेज- बाइक टच होने पर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Sep, 2026 08:29 PM

thugs brutally beat up man after bikes brushed against each other in roadrage

गांव फाजिलपुर में एक रोडरेज का मामला सामने आया है। बाइक टच होने जैसी मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक का रास्ता रोककर जमकर मारपीट कर धमकी दी गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव फाजिलपुर में एक रोडरेज का मामला सामने आया है। बाइक टच होने जैसी मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक का रास्ता रोककर जमकर मारपीट कर धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, टीकली गांव निवासी श्रीकांत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव फाजिलपुर से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक निकालते समय आरोपियों के वाहन से हल्की सी टच हो गई। इतने में ही आरोपी आगबबूला हो गए और बहस करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बादशाहपुर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बतया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!