हत्या के लिए आए बदमाश युवक को किडनेप करने में भी रहे असफल, हथियार छोड़कर भागे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Sep, 2026 11:15 PM

miscreants who had come to commit murder failed even to kidnap the youth

गुड़गांव में 26 वर्षीय युवक की हत्या करने के इरादे से आए बदमाश युवक की सूझबूझ से उसका अपहरण करने में भी असफल रहे। युवक ने सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपियों के चंगुल में आने के बावजूद भी अपनी गाड़ी को भगा दिया, ऐसे में आरोपी अपने हथियार भी गाड़ी में...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में 26 वर्षीय युवक की हत्या करने के इरादे से आए बदमाश युवक की सूझबूझ से उसका अपहरण करने में भी असफल रहे। युवक ने सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपियों के चंगुल में आने के बावजूद भी अपनी गाड़ी को भगा दिया, ऐसे में आरोपी अपने हथियार भी गाड़ी में छोड़कर कूद गए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) व 25.54.59 आर्म्स एक्ट   केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके से हथियार बरामद कर लिए हैं। युवक सुरक्षित है और उसे सुरक्षा भी प्रदान की गई है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सुशांत लोक फेज-1 निवासी 26 वर्षीय साहिल अरोड़ा 21 सितंबर को गलेरिया मार्केट में कॉफी पीने गए थे। जब वह कॉफी पीकर वापस लौटे और अपनी गाड़ी में बैठने लगे तो चार युवक आए और जबरन उनकी गाड़ी में बैठ गए। आरोपियों ने पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर कहा कि उन्हें साहिल का मर्डर करने का ऑर्डर मिला है। अपनी हत्या होने की बात सुनकर साहिल पहले तो घबरा गया, लेकिन बाद में सूझबूझ से काम लेते हुए उसने अपनी गाड़ी को ीागा लिया। ऐसे में आरोपी स्वयं को फसता देखकर गाड़ी से कूद गए और फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों के हथियार गाड़ी में अगली सीट पर ही गिर गया। 

 

साहिल ने इसकी सूचना अपने परिवार और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। फिलहाल पीड़ित व उसके परिवार से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि पीड़ित या उसके परिवार के किसी सदस्य की किसी से रंजिश तो नहीं था। उसका अपहरण करने और उसकी हत्या करने के लिए सुपारी देने में किसका हाथ हो सकता है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!