लूट करने आए थे दो बदमाश, बहादुरी दिखा युवक ने एक को दबोचा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Sep, 2026 09:34 PM

two miscreants came to commit a robbery overpowered one of them

अतुल कटारिया चौक फ्लाईओवर पर देर रात मोबाइल लूट की नीयत से आए दो बदमाशों में से एक को पीड़ित युवक ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): अतुल कटारिया चौक फ्लाईओवर पर देर रात मोबाइल लूट की नीयत से आए दो बदमाशों में से एक को पीड़ित युवक ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बदायूं निवासी अंकित ने बताया कि 17 सितंबर की दरमियानी रात करीब एक बजे वह अपनी बहन और दोस्त का मोबाइल लेकर लौट रहा था। कटारिया चौक फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसे रोककर पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने उसके दोनों मोबाइल छीन लिए।

 

अंकित ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। भीड़ जुटती देख गश्त कर रही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरजीत निवासी सिपोल, दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!