कार में अगवा कर युवक से मारपीट कर मांगी रंगदारी, एक गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 Sep, 2026 08:57 PM

man kidnapped and demand ransom by miscreants in gurgaon

सदर थाना एरिया में राजीव चौक के पास एक युवक को जबरन कार में बैठाकर मारपीट करने और उसके बैंक खाते से रुपये निकलवाने के मामले में म पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया में राजीव चौक के पास एक युवक को जबरन कार में बैठाकर मारपीट करने और उसके बैंक खाते से रुपये निकलवाने के मामले में म पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को एक युवक ने नाहरपुर रूपा पुलिस चौकी में शिकायत दी कि 31 अगस्त को राजीव चौक के पास चार युवकों ने उसे जबरन स्विफ्ट कार में बैठा लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और एटीएम का पिन पूछकर उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

जांच के दौरान नाहरपुर रूपा चौकी की पुलिस टीम ने 4 सितंबर को हीरो होंडा चौक के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय निखिल निवासी गांव जोड़ाबाबास, जिला झुंझुनू (राजस्थान) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार उसने किराये पर ली थी। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रुपये ऐंठने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!