गाली गलौज के विरोध में हुई ड्राइवर की हत्या, 10 गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Sep, 2026 02:38 PM

driver murdered after objecting to verbal abuse 10 arrested

बच्चों के साथ गाली गलौज करने के विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, चाकू व कस्सी चली। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य चाकू लगने से घायल हो गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बच्चों के साथ गाली गलौज करने के विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, चाकू व कस्सी चली। इस घटना में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दो अन्य चाकू लगने से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए हत्या के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी क्रॉस केस दर्ज किया है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, इंद्रा कॉलोनी-1 निवासी आकाश बंसल ने शिकायत देकर बताया कि वह ब्लिंकिट में राइडर है। 30 अगस्त की शाम को आकाश के भाई राहुल के पास बाबूलाल का फोन आया था। बाबूलाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह का रहने वाला था और वह सेक्टर-45 की झुग्गियों में रहता था। बाबूलाल के बेटे का उनके भाई राहुल से कुछ विवाद हुआ था। इस विवाद में बाबूलाल ने राहुल को फोन कर गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इस पर उन्होंने राहुल से फोन लेकर बाबूलाल को गाली देने से मना किया, लेकिन बाबूलाल नहीं माना और उसने कहा कि वह अपने भाई को लेकर उसके पास आए और वह आपस में बैठकर बात करेंगे। आरोप है कि जब वह अपने भाई राहुल व अन्य साथियों सुनील व अन्य के साथ बाबूलाल के पास गया तो बाबूलाल ने राहुल को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव कराने के दौरान बाबूलाल ने उन्हें व सुनील को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। आकाश ने पुलिस को बताया कि घटना में घायल होने के बाद उसे व सुनील को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया जहां से सेक्टर-40 थाना पुलिस को सूचना दी गई। 

और ये भी पढ़े

     

    वहीं, मामले में मृतक बाबूलाल की पत्नी नीतू ने शिकायत में बताया कि आकाश, राहुल सहित नरेश कुमार, राजाराम, प्रमोद, बलराम, अनिल, रफीकुल, मुरारी, कृष्ण, सल्लू सहित अन्य उनके घर पर आए और झगड़े की रंजिश रखते हुए उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उनके पति को लाठी-डंडो, चाकू व कस्सी से सोची समझी साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया। लहूलुहान हालत में जब बाबूलाल को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल ले जाया गया तो वहां इलाज के दौरान बाबूलाल ने दम तोड़ दिया। सेक्टर-40 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष द्वारा दी गई शिकायत में मुख्य रूप से मृतक बाबूलाल को आरोपी बनाया गया था जिसकी मौत हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!