Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Sep, 2026 09:21 PM

नोएडा में आठ साल के मासूम बच्चे के साथ मारपीट, कुकर्म का प्रयास और यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम के थाना डीएलएफ फेज-एक में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला नोएडा के थाना...
गुड़गांव, (ब्यूरो): नोएडा में आठ साल के मासूम बच्चे के साथ मारपीट, कुकर्म का प्रयास और यौन दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम के थाना डीएलएफ फेज-एक में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए मामला नोएडा के थाना सेक्टर-135 को भेज दिया गया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-एक थाना इलाके में रहने वाली मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति से साल 2023 में तलाक हो गया था।अदालत के आदेशानुसार आठ वर्षीय बेटे संयुक्त कस्टडी माता-पिता दोनों को मिली थी। बेटे के पिता ने उसकी देखभाल के लिए नोएडा के सेक्टर-129 में स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में बेटा रहता है। बेटे की देखभाल के लिए एक महिला आया रखा था। महिला का आरोप है कि एक जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2026 के बीच नोएडा स्थित फ्लैट में महिला आया और फ्लैट मालिक ने उनके बेटे के साथ लगातार मारपीट की, मानसिक प्रताड़ना दी और कथित रूप से यौन दुर्व्यवहार करते हुए उसके निजी अंगों को छुआ।
बच्चे के साथ हुई इस हैवानियत की जानकारी मिलने के बाद मां ने तुरंत गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-एक थाने में शिकायत दी। चूंकि घटना स्थल नोएडा उत्तर प्रदेश का है, इसलिए गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10, 21 पोक्सो एक्ट, 351(3) बीएनएस व 75 जेजे एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामला नोएडा के थाना सेक्टर-135 के क्षेत्राधिकार का है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए इसे संबंधित थाना पुलिस को भेज दिया है।