वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवक से ठगे लाखों रुपए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Sep, 2026 08:37 PM

young man cheated on the name of work from home

साइबर ठगों ने अब वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला के पोते से लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर ठगों ने अब वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक बुजुर्ग महिला के पोते से लाखों रुपये की चपत लगा दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोंडसी निवासी विमला पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उनके पोते से फोन के माध्यम से संपर्क किया और ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

शुरुआत में आरोपियों ने काम के बदले अच्छे मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग टास्क पूरा करने और कमीशन का झांसा देकर उनके पोते को अपने जाल में फंसा लिया। ठगों के झांसे में आकर पीड़िता का पोता बताए गए खातों में पैसे ट्रांसफर करता चला गया। इस तरह आरोपियों ने कुल तीन लाख 24 हजार 980 रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। जब मुनाफा वापस नहीं मिला, तब ठगी का अहसास हुआ। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!