लिव-इन पार्टनर के भाई-भाभी ने चोरी कर लिए युवती के तीन लाख रुपए

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Oct, 2026 07:57 PM

live in partner brother stolen money from woman house in gurgaon

नाथूपुर इलाके से एक युवती के अलमारी में रखे तीन लाख रुपये गायब हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके लिव-इन पार्टनर के भाई और उसकी पत्नी ने रात में ठहरने के दौरान मौका पाकर अलमारी से नकदी साफ कर दी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की...

गुड़गांव, (ब्यूरो): नाथूपुर इलाके से एक युवती के अलमारी में रखे तीन लाख रुपये गायब हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके लिव-इन पार्टनर के भाई और उसकी पत्नी ने रात में ठहरने के दौरान मौका पाकर अलमारी से नकदी साफ कर दी।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुग्राम के नाथूपुर स्थित समाधि स्थल के पास में किराये पर रहती हैं। वह छह वर्षो से एक युवक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। पीड़िता द्वारा पुलिस चौकी नाथूपुर में दी गई शिकायत के अनुसार 11 अक्तूबर की रात लिव पार्टनर का भाई और उसकी पत्नी उनके कमरे पर आए थे। चारों ने साथ में रात का खाना खाया और वहीं सो गए।

 

अगली सुबह जब कमरे में रखी अलमारी की जांच की, तो उसमें रखे तीन लाख रुपये गायब मिले। जब उसने अपने लिव-इन पार्टनर पापाईदास से पैसों के बारे में पूछा, तो वह मामले को टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि पार्टनर के भाई और उसकी पत्नी ने ही मौका पाकर उसकी अलमारी से रकम चोरी की है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!